अखिल भारतीय कायस्थ महासभा कवि सम्मेलन
Author: Poet Amit Kumar Aazad
22nd December 2019, Patna
जश्न-ए-आवाज़ कवि सम्मेलन
21st Sept, 2019 Patna
ये हक़ीक़त नहीं, कोई क़ाबिल न हम !
हाँ तेरे ख्वाहिशों के, मुक़ाबिल न हम !
एक धब्बे ने ढक ली पूरी चाँदनीं
तब से सोया नहीं है, मेरा दिल न हम !…✍🏻आज़ाद
Nojoto Poetic event, Patna- 30th June
Guest Poet performance in Patna in an event organised by Nojoto
ये मेरी चाल दुनिया में, शराफत बो के जाती है!
मोहब्बत की हर इक दरिया, हमीं से हो के जाती है!!
हजारों बार सज़दा की, शिकायत आज भी वैसी,
जमाना हंस रहा हमसे, तुम्हीं क्युं रो के जाती है!!…✍🏻(आज़ाद)

NIT Delhi Cultural Fest- 2019, 5th April
मुस्कुरा कर जुल्फ को, गालों पे यूँ बिखरा दिया!
हम जरा शौकीन थे और आपने बहका दिया !!…✍🏻”आज़ाद”

Delhi Institute of Advanced Studies college, Cultural fest-9th March
ये हक़ीक़त नहीं, कोई क़ाबिल न हम,
हाँ तेरे ख्वाहिशों के, मुक़ाबिल न हम !
एक धब्बे ने ढक ली पूरी चाँदनीं,
तब से सोया नहीं है, मेरा दिल न हम !….✍🏻आज़ाद
Radha Govind Engineering College Cultural Fest 2019
one hour Live non-stop Ghazal-Poem-Shayari with full of entertainment….mark the date “27th Feb”
मोहब्बत में ज़िगर के संग,जुबां का बोलबाला है !
तू नादां अब समझ पायी,ये बंधन भी निराला है !
दिलों के फेर-बदली हो चुके, इज़हार हो कैसे ?
मैं इक शायर हूँ हिंदी का, तू इक अंग्रेज बाला है!!…✍🏻आज़ाद
Amity University Youth fest’19, Noida
मिलते हैं आपसे 14th March को और सुनते हैं मोहब्बत पर कुछ और नगमें….
कहीं उल्फत, कहीं दौलत, कहीं कुछ सब गवाएं हैं!
न पूछो हम से ऐ हमदम, कहाँ , कब कब गवाएं हैं!!
…✍🏻 आज़ाद
Bangalore Performance
यूँ मंचों से तुझको, बुलाते हीं क्युँ हम?
निगाहों में तेरेे, समाते हीं क्युँ हम?
तेरी आरज़ू थी, तभी हम पधारे
फ़रिश्ते हैं, धरती पर आते हीं क्युँ हम ?.. ✍🏻अमित कु0 आज़ाद
दिल यकीनन आस पर है, अच्छे दिन भी आएंगे
पर दमाग़ों को भी इक, तारीख मिलनी चाहिए।
ऐ दीये ! हम तेल तुझमें, फिर से डालेंगे मगर,
शर्त ये है रौशनी, कुछ देर जलनी चाहिये।….✍ आज़ाद