Author: Poet Amit Kumar Aazad
IIT Ropar Cultural fest 5th Nov 2023
हृदय जब उसकी यादें कर विसर्जित शुद्ध होता है,
उसी पल फिर नए चेहरे से पथ अवरुद्ध होता है !


MIT Muzaffarpur Cultural Fiesta 10th Aug 2023
तेरी मूरत खजुराहो सी गढ़ जाऊं, तमन्ना है !
छुअन की ओर मैं दर्शन से बढ़ जाऊं, तमन्ना है !


19th March, 2023 Physics Wallah pvt. Ltd. Event/Seminar
यूँ न चेहरे पे रौनक बिछाये हुये हैं,
हम फ़रिश्तों की बस्ती से आये हुये हैं !

31St Dec 2022, Ikhtitam
पास में बैठिये, धक-धक सा दिल ये हिलता है।
आप से ही, मेरे होने का पता मिलता है। ….

Enyugma Cultural Fest IIIT_BH 2022
थी चरागों में कमीं या था अंधेरे का कहर
कहीं तेरे पायल पे फिसले, कहीं था पैरों का कहर!



IIIT Bhagalpur Cultural Fest 2021, October 23rd
ये इश्क़ पनपता है अक्सर, कुछ सन्नाटों सी हलचल में।
जब चेहरा भूल न पायें हम, आँखों से यौवन के पल में।…(Aazad)

NIT Trichy, Literary fest UMANG-21, 17th Sept
कहीं दक्कन पठारों से भी कुछ बलखा के आती हैं !
अरावली की पहाड़ी से भी कुछ टकरा के आती हैं !
कोई कह दे पहाड़ों से, समंदर मैं हूँ अपराजेय,
हमें पाने को सब नदियाँ उसे ठुकरा के आती हैं ! (✍🏻Aazad)


Lucknow University Cultural fest 2021, 11th July
किसी की आँख का मजनूँ, कहीं ख्वाबों की लैला हूँ !
इलाहाबाद कहता है, मैं इक संगम का मेला हूँ !
यहाँ पर ज़िन्दगी अपनी तो बस ‘अंडमान’ जैसी है,
समूचा हिन्द मेरा है, मगर फिर भी अकेला हूँ !…✍🏻Aazad

IIT Delhi, Kavi Sammelan 2021 April 19th
न मुझमें थी बुराई बस, न मैं सुंदर पिटारा था
तू जितना झाँक पायी, मैं नज़र का वो इशारा था ! …✍🏻Aazad
